सत्यमेव जयते   तिलक   सत्यमेव जयते
महिमा भारी तिलक की , को कर सके बखान |
आप तिलक को मानिये , श्री विष्णू भगवान ||
 
जिसके माथे पर तिलक , की होती है छाप |
भूत प्रेत ही दूर से , भग जाते चुपचाप ||

माथे की शोभा तिलक , तिलक हमारी शान |
बिना तिलक माथा लगे , बिल्कुल ही सुनसान ||

तिलक करे परिवार को , शक्ति शांति  प्रदान |
आप लगाकर देखिये , हो जाये कल्याण ||

तन मन को शीतल करे , ये चंदन की छाप |
कट जाते है लगाते , जन्म जन्म के पाप ||

तिलक लगाने से मिले , बुद्धि ज्ञान  सम्मान |
तिलक हमारे धर्म की , होती है पहचान  ||

वैष्णव  जन के तिलक में , विष्णु लक्ष्मी निवास |
इसीलिये इस तिलक की , महिमा सबसे खास ||

*बिना तिलक होता नहीं , कोई पूजा पाठ |*
*तिलक लगायें आप सब , सदा रहेंगा ठाठ ||*
   
     *⛳🙏 जय श्री कृष्ण 🙏 ⛳*